घर से गायब हुई दो नाबालिग बहनों को बरसठी पुलिस ने सकुशल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार

बरसठी (जौनपुर)। अपर पुलिस अधीक्षक जौनपुर व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक बरसठी राजेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बहनों को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 जून 2025 की भोर में बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक ही परिवार की दो नाबालिग लड़कियां अचानक घर से लापता हो गयी काफी खोजबीन के बाद भी उनका कहि पता नही चलने पर परिजनों ने थाना बरसठी में मु0अ0सं0 105/2025 धारा 137(2), 87, 64, 75(1) बीएनएस व 3/4, 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया । मामले की गंभीरता को देखते हुए उप निरीक्षक अम्बरीश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्यवाई शुरू की तभी पता चला कि दीनापुर मलाई के निवासी लवकुश सीताराम गौतम (20) उन दोनों नाबालिकों को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है पुलिस ने चार दिनों के भीतर ही आरोपी लवकुश को गिरफ्तार कर उसके चंगुल से दोनों नाबालिक लड़कियों को बरामद कर लिया है । गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, उप निरीक्षक अम्बरीश कुमार सिंह तथा कांस्टेबल शिवम पांडे शामिल रहे। पुलिस की इस तत्परता व कार्यशैली की क्षेत्रवासियों ने सराहना की है।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट