तलेन में विकास यात्रा के दौरान विधायक ने किया 1 करोड़ 63 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण


तलेन ।। राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ विधानसभा में  चल रही भाजपा की विकास यात्रा  19  वे दिन गुरुवार को  नगर तलेन पहुंची। जहां पर विकास यात्रा का नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव व उपाध्यक्ष प्रतिनिधि तथा पार्षदों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। विधायक राज्यवर्धन सिंह द्वारा नगर तलेन में एक करोड़ सात लाख के कार्यों का भूमि पूजन तथा 56 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में मंच उपस्थित, विधायक राजवर्धन सिंह, विश्व प्रताप सिंह, देवी सिंह रुहेला, नीलम सक्सेना, मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी,अध्यक्ष नारायण सिंह यादव, कृष्ण पाल सिंह परमार, बालमोहन जी, चंदर सिंह यादव, लक्ष्मी नारायण यादव, भारत सिंह यादव ,कैलाश मोहन यादव, गोपी राजपूत ,राजेश सोनी, विधायक प्रतिनिधि विनोद यादव का स्वागत साफा व माला पहनाकर किया गया।

वही विकास यात्रा को संबोधित करते हुए विधायक राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि  हमारी  भाजपा की विकास यात्रा विश्वास यात्रा में बदल गई है।विधायक  का काम होता है समग्र क्षेत्र का विकास करना और  हमने समग्र क्षेत्र का विकास किया है।विकास यात्रा का मतलब चुनावी सभा नहीं है ना कोई हम आंदोलन पर आए हैं विकास यात्रा का मतलब ये है हमारे मुख्यमंत्री जी ने आदेश दिया कि हम  भारतीय जनता पार्टी के  विधायकों ने जो काम किए हैं वह विकास यात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाएं और बताएं की आप लोगों ने क्या-क्या काम किए हैं। विधायक ने नगर में किए गए विकास कार्य के बारे में भी बताया।  वहीं नगर परिषद के अध्यक्ष नारायण सिंह यादव उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद यादव एवं लक्ष्मी नारायण  यादव द्वारा नगर में महाविद्यालय एवं कन्या हाई स्कूल एवं शासकीय चिकित्सालय के उन्नयन एवं नगर में स्टेडियम निर्माण की मांग माननीय विधायक महोदय से मांग की गई। 

इस कार्यक्रम का संचालन हरि सिंह केशवाल  ने किया तथा नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर  तहसीलदार सौरव शर्मा, थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती, डॉ हृदय नारायण महेश्वरी, शिव प्रसाद शर्मा, उत्तम सिंह चंदेल ,योगेश पाटीदार, पार्षद प्रतिनिधि राधेश्याम यादव, अजब सिंह वंशकार, पार्षद महेश यादव, पार्षद पप्पू अहिरवार, अरुण यादव, घनश्याम जाटव मान सिंह यादव, हेमराज यादव ,बालकृष्ण यादव, अमन चौहान ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,नगर परिषद स्टॉप सहित कई लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट