तीन तड़ीपार आरोपी गिरफ्तार

भिवंडी।। भिवंडी पुलिस उपायुक्त परिमंडल -2 परिसीमा से अपराध मुक्त करने के लिए पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले, सहायक पुलिस आयुक्त किशोर खैरनार, सुनिल वडके के मार्गदर्शन में सभी पुलिस थानों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा आल आउट ऑपरेशन शुरू किया गया है। जिसके तहत विभिन्न अपराधिक घटनाओं में शामिल अपराधियों की धर- पकड़ कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। इसी क्रम में शांतिनगर ,नारपोली व निजामपुर पुलिस थाना ने तड़ीपार आरोपी चोरी छिपके भिवंडी में आकर अपराधिक घटनाओं में शामिल होने की चेष्टा कर रहे तीन तड़ीपार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक शांतिनगर पुलिस थाना ने भिवंडी पुलिस उपायुक्त परिमंडल -2 के आदेशानुसार आजाद नगर निवासी लुकमान अब्दुल रहीम अंसारी (26) को 22 नवंबर 2022 से 22 नवंबर 2023 तक एक वर्ष के लिए ठाणे जिला, ठाणे शहर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र, मुंबई शहर व उपनगर और पालघर जिले से तड़ीपार कर दिया था‌ किन्तु उसको कल साढ़े ग्गारह बजे के दरमियान पुलिस से किसी प्रकार की अनुमति ना लेते हुए शांतिनगर स्थित निजामी होटल के पास घूमते हुए शांतिनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नारपोली पुलिस ने विठ्ठलनगर निवासी वकील नासीर अंसारी (40) को दो वर्ष के लिए ठाणे शहर, मुंबई , नवी मुंबई, रायगढ़ व पालघर से 10 जुलाई 2021 से 10 जुलाई 2023 तक तड़ीपार किया था। किन्तु वह भी पुलिस ने किसी प्रकार की अनुमति ना लेते हुए क्लासिक होटल के पास अंधेरे से खड़े रहने की जानकारी नारपोली पुलिस को मिली। जिसे  नारपोली पुलिस ने तत्काल घटना स्थल पर पहुँच कर गिरफ्तार किया है। इसी तरह निजामपुरा पुलिस थाना अंर्तगत भिवंडी महानगर पालिका कार्यालय के पीछे इस्लामपुरा में रहने वाले शहदाद उर्फ शहजात उर्फ साजाद मंसूर मोमिन (31) के विरूद्ध कई मामले दर्ज थे। जिसके कारण पुलिस उपायुक्त परिमंडल - 2 के आदेशानुसार उसे 2 वर्ष के लिए ठाणे जिला, पालघर,मुंबई व उपनगर , नवीं मुंबई , रायगढ़ से तड़ीपार कर दिया था। पुलिस से किसी प्रकार से अनुमति ना लेते हुए इस्लामपुर नागोरी होटल के पास घूमता हुआ दिखाई पड़ा जिसे निजामपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुंबई पुलिस कायदा कलम 142 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट