होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से आपसी भाईचारे के साथ पर्व को मनाने की अपील की

संवाददाता -: अमित कुमार गुप्ता


नुआंव, कैमूर ।। मंगलवार को कैमूर पुलिस आरक्षी अधीक्षक के आदेशानुसार आगामी होली पर्व को लेकर जिलें के प्रत्येक थाना के थानाध्यक्ष एवं पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से आपसी सौहार्द्र एवं शांति व्यवस्था मनाने हेतु लोगों से अपील किया गया। जहां नुआंव अंचलाधिकारी बद्री प्रसाद गुप्ता, थानाध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह, रामगढ़ थानाध्यक्ष रामकल्याण यादव, कुढ़नी थानाध्यक्ष जयप्रकाश, नुआंव बीडीओ रमन सिन्हा ने नुआंव बाजार से लेकर गांव कस्बों तक फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से आपसी भाईचारा के साथ होली पर्व एवं शब-ए-बारात शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लोगों से अपील किया। वहीं दूसरी ओर होली पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन शराब तस्करों के खिलाफ लगातार सीमावर्ती क्षेत्रों में भ्रमण कर रही है। छोटे-बड़े नुआंव के थाना क्षेत्र के कुछीला, चंदेश, कुढ़नी, उत्तर प्रदेश व बक्सर, रामगढ़, मोहनियां पथ से आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग अभियान एवं पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने सर्च अभियान चलाया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट