प्र.नगरसचिव व विधि अधिकारी अनिल प्रधान को प्रभाग समिति क्रमांक पांच के सहायक आयुक्त पद का अतिरिक्त चार्ज

भिवंडी।। भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका के प्रभारी नगर सचिव व विधि अधिकारी के पद पर वर्षों से कार्यरत अनिल प्रधान को पालिका प्रशासक एवं आयुक्त विजय कुमार म्हसाल के आदेशानुसार उपायुक्त (मुख्यालय) दीपक झिंजाड ने प्रभाग समिति क्रमांक पांच के सहायक आयुक्त पद की भी अतिरिक्त चार्ज सौंप दिया है। वही पर प्रभाग समिति पांच के प्रभारी सहायक आयुक्त राजेन्द्र वामन वरलीकर को इन्हें पद से मुक्त करते हुए संगणक विभाग के लिपिक पद पर नियुक्ति कर उन्हें महानगर पालिका के संकेत स्थल पर टेंडर, ई - निविदा, ई- सेवा,वार्षिक लेखा परिक्षण रिपोर्ट भरती, सेवा हामी कायदा,अभय योजना शिक्षा अभियान, पालिका के विभिन्न विभागों से प्राप्त होने वाले अहवाल, खबरें इत्यादि जानकारी इकठ्ठा कर दैनंदिन लिखित रिपोर्ट नियंत्रण अधिकारी के मार्फ़त पालिका के प्रशासक एवं आयुक्त के कार्यालय में सादर करने के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। जानकारों की माने तो अनिल प्रधान एक अनुभवी अधिकारी के रूप में पहचाने जाते हैं। इनकी नियुक्ति सहायक आयुक्त पद पर होने से न्यायालय में विचाराधीन अवैध इमारतों का मुद्दा बहुत जल्द निपटारा किया जा सकता है। इसके साथ रोज हो रहे अवैध इमारतों पर अंकुश लग सकेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट