भिवंडी सपा कार्यकारिणी भंग पार्टी का सर्वाधिकार सपा प्रदेश आजमी अपने पास रखा सुरक्षित

भिवंडी।। महाराष्ट्र राज्य के समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व विधायक अबू आसिम आज़मी ने आगामी होने वाले भिवंडी महानगर पालिका चुनाव को मद्देनजर रखते हुए 11 मई से भिवंडी शहर सपा कार्यकारिणी के तमाम प्रकोष्ठ भंग करते हुए एक विडियो संदेश जारी किया है। सपा प्रदेश ने भिवंडी शहर की कार्यकारिणी भंग करते हुए विडियो संदेश में कहा कि शहर के बहुत सारे लोग सपा से जुड़कर पार्टी में काम करना चाहते है। भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका का चुनाव कभी भी ऐलान हो सकता है। जिसके मद्देनजर पार्टी व संगठन को संगठनात्मक तौर पर मजबूत करने के लिए नये चेहरे को शामिल करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि 11 मई से भिवंडी सपा की तमाम जिम्मेदारियां स्वयं ले रहा हूं और नये सिरे से संगठन बनाऊंगा। तब तक के लिए भिवंडी सपा के सभी अधिकार और जिम्मेदारी अपने पास सुरक्षित रख लिया है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट