
योग सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है --प्रशासक एवं आयुक्त विजयकुमार म्हसाल
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 21, 2023
- 341 views
भिवंडी। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भिवंडी महानगर पालिका के प्रशासक एवं आयुक्त विजयकुमार म्हसाल के निर्देशानुसार पालिका के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के योगाभ्यासों का आयोजन किया बतादें कि 21 जून को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। चूंकि इस वर्ष 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाना है, इसलिए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को विश्व योग दिवस को बड़े स्तर पर मनाने की सूचना दी थी। स्वास्थ्य सेवा और अभियान निदेशालय महाराष्ट्र राज्य के निर्देशानुसार भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका के शिक्षा विभाग ने सभी प्राथमिक और माध्यमिक छात्रों के साथ विद्यालयों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया। योग दुनिया के लिए भारतीयों का एक उपहार है। उच्च रक्तचाप, मधुमेह, स्ट्रोक, थायरॉइड का बढ़ना, मनोयोकार आदि बीमारियां तथा वर्तमान जीवनशैली से होने वाली कई बीमारियों को योग के माध्यम से कम किया जा सकता है। दैनिक योग अभ्यास करने से स्वस्थ रहने और रोग मुक्त रहने में मदद करता है तथा इससे सकारात्मक उर्जा मिलती है। इस प्रकार के संदेश पालिका के आयुक्त विजय कुमार म्हसाल ने दिया है। योग दिन के अवसर पर नवी बस्ती मराठी माध्यमिक विद्यालय, टेमघर पाड़ा मराठी माध्यमिक विद्यालय, अवचितपाड़ा उर्दू विद्यालय आदि विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा बड़े पैमाने पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए योगासन किया। इस प्रकार की जानकारी पालिका के जनसंपर्क अधिकारी सुनिल झलके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है.
रिपोर्टर