नाबालिग बच्चे का अपहरण

भिवंडी।शहर के नवी बस्ती स्थित नेहरू नगर से एक आठ वर्षीय बच्चे का अपहरण होने की घटना घटित हुई है। भिवंडी शहर पुलिस  ने उसके माता अजमेरी इरशाद मंसूरी की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक नेहरू नगर परिसर में आसिफ इरशाद मंसूरी (8) शाम के समय पास स्थित सार्वजनिक शौचालय में शौच के लिए गया था। किन्तु देर रात तक वापस नहीं आया। उसके परिजनों ने आस -पास तथा रिश्वतदारों के काफी तलाश की। किन्तु उसका कुछ पता नहीं चल सका। उसकी माॅ अजमेरी इरशाद मंसूरी ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण करने की शंका व्यक्त की है। भिवंडी शहर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध भादंवि की धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक भामरे कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट