मणिपुर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार व हिंसा के खिलाफ श्रमजीवी संघटना का मूक प्रदर्शन

भिवंडी।। मणिपुर राज्य में दो महिलाओं को नग्न कर उनके साथ अत्याचार किया गया। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना से पूरा देश आक्रोशित है और हर तरफ से इस घटना की निंदा की जा रही है। भिवंडी में श्रमजीवी संगठन की महिला पदाधिकारियों ने तेज बारिश में भी अपने चेहरे पर काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया और मणिपुर घटना के साथ-साथ सतारा में महिलाओं के खिलाफ हुई हिंसा की घटना की निंदा की। इस अवसर पर श्रमजीवी संगठना के राज्य उपाध्यक्ष दत्तात्रय कोलेकर, जिला महिला उपाध्यक्षता जया पारधी, संगीता भोमटे, तालुका अध्यक्ष सागर देसक, सुनील लोणे, पदाधिकारी आशा भोईर,मोतीराम नामकुडा, तानाजी लहांगे, कविता कदम, प्रदीप चौधरी, नारायण जोशी, मुकेश भांगरे, जयेंद्र गावित सहित भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं थी। इस मौके पर महिलाओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर घटना का विरोध किया और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नाम तहसीलदार अधीक पाटिल को ज्ञापन सौंपा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट