2 तड़ीपार आरोपी गिरफ्तार

भिवंडी।। शहर के विभिन्न अपराधों में लिप्त होने के कारण भिवंडी पुलिस उपायुक्त के आदेशानुसार शांतिनगर पुलिस ने फातमा नगर निवासी नौशाद अलाउद्दीन शेख ( 22) को ठाणे, मुंबई, मुंबई उपनगर, पालघर व रायगढ़ जिले से 2 वर्ष के लिए तड़ीपार कर दिया था। किन्तु वह तय समय सीमा के पूर्व ही वर्जित सीमा में प्रवेश करके महाराष्ट्र पुलिस कायदा को भंग किया। जिसकी जानकारी मिलने पर शांतिनगर पुलिस ने उसके खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस कायदा कलम 142 के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। इसी तरह भोइरवाडा पुलिस ने दर्गारोड़ स्थित फातमा होटल के पास रहने वाले दानिश मतिन शेख (30) को ठाणे, मुंबई, मुंबई उपनगर, पालघर व रायगढ़ जिले से 2 वर्ष के लिए तड़ीपार किया था। किन्तु वह भी पुलिस प्रशासन से किसी प्रकार की अनुमति ना लेते हुए हद्दपार आदेश भंग कर भिवंडी शहर में घूमते हुए दिखाई पड़ा। भोइर वाडा पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। वही पर उसके खिलाफ पुलिस नाईक दिनकर श्रीपति सावंत की शिकायत पर महाराष्ट्र पुलिस कायदा कलम 142 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस कर रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट