
शहीदों के सम्मान में निकली सौ मीटर लम्बा तिरंगा यात्रा
- एबी न्यूज, संवाददाता
- Aug 09, 2023
- 124 views
पीडीडीयू नगर ।। तिरंगा यात्रा 2023 न्यू ग्लोबल रिसर्च फाउंडेशन एवं पब्लिक इंटरेस्ट थिंकर्स असेंबली पिता टीम द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर वासियों के लिए भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा को दीन दयाल पाण्डेय कोतवाल मुगलसराय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जो तिरंगा यात्रा नगर के दामोदरदास पोखरे से प्रारंभ होकर रेलवे स्टेशन के तिरंगा स्थल तक पहुची इस तिरंगामय यात्रा का मुख्य आकर्षण सौ मीटर लम्बा तिरंगा और इस तिरंगे के चारो ओर नगर जनता के बड़े बूढे, बच्चे, महिलाओं के हाथ तिरंगा ही तिरंगा रहा. अगस्त क्रांति विशेष पर आयोजित इस यात्रा में इस बार का आकर्षण और संकल्प भरा नारा रहा.
मान देश की घटने ना पाए!
जान भले ही जाए तो जाए!
देश की आन बान शान तिरंगा यात्रा में चन्दौली जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों क्रमशः रघुवंश राम उर्फ मड़ी जी के पुत्र विजय कुमार, राम प्रकाश शाह के पुत्र रंजन शाह, बी पी मिश्रा के पुत्र माधो मिश्रा और महादेव मिश्रा( समस्तीपुर) के माला झा (पोति)की इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुई। पूरे यात्रा में देश भक्ति गीत और उदघोस होता रहा। यात्रा रेलवे स्टेशन डीडीयू पहुंचने पर वहा उपस्थित रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा जबरदस्त उद्घोष कर यात्रा में उपस्थित लोगों का उत्साह वर्धन किया गया। तत्पश्चात देश भक्ति गीत गाकर यात्रा को विराम से पूर्व जेथिन बी.राज वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डीडीयू मंडल को राष्ट्रीय ध्वज सौप कर कार्यक्रम को विराम दिया गया। सुरक्षा आयुक्त ने अपने उद्बोधन में कहा कि महान विभूतियों, शहीदों के सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा सच्ची श्रद्धांजलि हैं, जिनकी वजह से आज हम सब खुली हवा में सांस ले रहे हैं, उनको शत शत नमन करता हूं। और आप सब से आग्रह करता हूं आप कभी भी इन महान विभूतियों को भूलना नहीं और इनको याद करते रहे। *जय हिन्द* इस तिरंगा यात्रा में *परिर्वतन योगेश नई दिल्ली, सेवन डेज फाऊंडेशन, प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल, उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद, यूरेका इंटरनेशनल स्कूल, सिविल डिफेंस, स्टूडेंट पब्लिक स्कूल, निर्भया सेना, नन्द बॉक्सिंग एकेडमी,* संस्थाओं ने सहयोग किया।
शहीदों के सम्मान में निकली यात्रा में सलमा चौधरी प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद डीडीयू, दिनेश चंद्र पूर्व राज भाषा अधिकारी डीडीयू मंडल, चंद्रभूषण मिश्रा (संरक्षक), पूनम सिंह, रीना यादव, कोमल गुप्ता, आकांक्षा झा, विकाश आनंद, विनय वर्मा, सतीश जिन्दल, डा. अनिल यादव, आनंद गुप्ता, आदित्य मिश्रा, शाइका परवीन, अजय कुमार अकेला, शौकत अली, प्रिंस जायसवाल, गौ रक्षा टीम चन्दौली, सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अमित व श्रवण प्रधान गौ रक्षा दल यात्रा में बाइक पायलट में आदित्य और रस्तोगी ने सहयोग किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सतनाम सिंह, संचालन सुरेश कुमार अकेला, और धन्यवाद ज्ञापन संजय शर्मा ने किया।
रिपोर्टर