
दो गांजा तस्कर गिरफ्तार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Aug 24, 2023
- 221 views
भिवंडी।। भिवंडी शहर व ग्रामीण परिसर में नशीले अम्लीय पदार्थो सहित गांजा की बिक्री बड़े पैमाने पर की जाती रही है। हालांकि पुलिस आऐ दिन गांजा सेवन करने वाले नशेडियों पर कार्रवाई कर जेल भेजती है। इसके बावजूद अनेक स्थानों पर आज भी गांजा की बिक्री सतत जारी है। नारपोली पुलिस ने काल्हेर गांव से दो ऐसे व्यक्तिओं को हिरासत में लिया है जो पिछले काई वर्षो से खुले में गांजा बिक्री का व्यवसाय करते थे।पुलिस ने इनके पास से दो किलो गांजा भी बरामद किया है। जिसकी बाज़ार कीमत 30 हजार रूपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद शाहीद इमामुद्दीन शेख तथा तनवीर मोहम्मद हाफिज शेख (22) दोनों भंडारी कंपाउंड में रहकर काल्हेर गांव में गांजा की बिक्री करते थे। पुलिस ने इन्हें दोपहर डेढ़ बजे के दरमियान गांजा बेचते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। नारपोली पुलिस ने पुलिस सिपाही योगेश शिवाजी क्षीरसागर की शिकायत पर दोनों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट्र सन 1985 के कलम 8( क) 20 (ब) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक रोहन शेलार कर रहे है।
रिपोर्टर