भाजपा मंडल अध्यक्ष की कार्यशाला का आयोजन

सवांददाता संजय तिवारी की रिपोर्ट

सासाराम (रोहतास)।। वोटर चेतना महाअभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी सासाराम विधानसभा की बी. एल. ए.- 2, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी की कार्यशाला जिला अध्यक्ष सुशील कुमार की अध्यक्षता एवं विधानसभा प्रभारी सह जिला महामंत्री अशोक साह के संचालन में आयोजित हुई। कार्यशाला का शुभारंभ सासाराम के पूर्व विधायक सह बी. एल. ए.- 1 जवाहर प्रसाद की उपस्थिति में हुई। बैठक में सर्वप्रथम सभी आगत अतिथि द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल के तैल चित्र पर पुष्प अर्पण एवं माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात आगत अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र एवं माला से किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं जिला अध्यक्ष के द्वारा नव नियुक्त सभी मंडल अध्यक्ष को एवं सभी शक्ति केंद्र संयोजकों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया  सभी बी. एल. ए. 2 प्रपत्र 6, 7 एवं 8 को भरवाने में लोगोंकी मदद करें प्रपत्र 6 से नए नाम को जोड़ा जाता है एवं सात  हटाने के लिए है 8 से त्रुटि को सुधार करते हैं "मेरा माटी मेरा देश" कार्यक्रम को प्रत्येक पंचायत में करना है यह कार्यक्रम राष्ट्रीय भावना की संवेदना से जुड़ा कार्यक्रम है  जिसे 15 सितंबर तक करना है सभी नवनियुक्त शक्ति केंद्र संयोजक अपने  शक्ति केंद्र बुथों के बूथ अध्यक्ष  को बना ले आने वाले आगामी कार्यों में  3 सितंबर को डेहरी के नगर भवन में स्वागत समारोह प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज रंजन पटेल होगा। 5 सितंबर को जिला सोशल मीडिया द्वारा जिला कार्यालय सासाराम में कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। 9 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद के प्रतिपक्ष के नेता हरी साहनी का डेहरी आगमन होगा। सभी शक्ति केंद्र संयोजक सरल ऐप डाउनलोड करें एवं अपने-अपने बुथ अध्यक्षों से डाउनलोड करवाये जाने के लिए आग्रह करें। धन्यवाद ज्ञापन सासाराम नगर उत्तरी के अध्यक्ष संदीप सोनी ने किया। इस कार्यशाला में प्रमुख रुप से पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ.सचिन कुमार सिंह, मंगलानंद पाठक, सत्येंद्र सिंह, सुधीर कुमार सिंह, ईन्द्रदेव सिंह, सरताज हुसैन, सन्नी देओल चंद्रवंशी, डॉ.शिवनाथ चौधरी, उमेश पांडेय, संजय तिवारी, बंशी सेठ, बृजनंदन कुशवाहा, सोनू सिन्हा, कमलेश सिन्हा, सुरेन्द्र पांडेय, विजय साह, अवधेश कुशवाहा, दिनेश साहु, विनोद सिंह, केदार सिंह, बजरंगी जी आदि कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट