
राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा जिले के 20 प्रधानाध्यापकों को दिया गया प्रशिक्षण
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Sep 04, 2023
- 233 views
सवांददाता संजय तिवारी की रिपोर्ट
सासाराम (रोहतास)।। जिले के सासाराम प्रखंड के कुल बीस प्रधानाध्यापको को राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना द्वारा छह दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानाध्यापको के क्षमता संवर्धन हेतु उन्हें प्रशिक्षित किया गया। उक्त प्रशिक्षण सह कार्यशाला में मुख्य रूप से सासाराम प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय दरिगांव के प्रधानाचार्य सुनील कुमार, मध्य विद्यालय सिकरिया के प्रधानाचार्य बीरेन्द्र प्रसाद, मध्य विद्यालय करसेरुआ के प्रधानाचार्य नंद कुमार रवि, मध्य विद्यालय किसान कुराइच के प्रधानाचार्य बिपीन कुमार, सुशील कुमार राय, मदन कुमार सिंह,
सुरेंद्र भगत, भगवंत सिंह, प्रभात कुमार इत्यादि प्रधानाचार्य सम्मिलित हुए। यह प्रशिक्षण सह कार्यशाला दिनांक 28/08/2023 से दिनांक 02/09/2023 तक एससीईआरटी पटना में आयोजित हुआ।
रिपोर्टर