
भूमि अधिग्रहण में मुआवजा को लेकर आयोजित कैम्प का किसानों ने किया बहिष्कार
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Sep 04, 2023
- 202 views
कैमूर,चांद ।। एन एच 219 बाईपास एवं चौरी करण में भूमि अधिग्रहण में कम मुआवजा को लेकर किसानों ने आंदोलन के पहले चरण में चांद गांव के किसानों के लिए आयोजित कैम्प का बहिष्कार किया। इसके पहले गोंई एवं सिहोरिया गांव में आयोजित कैम्प का किसानों ने बहिष्कार कर दिया था किसानों ने किसी तरह का दस्तावेज जमा नहीं किया। कैम्प में एम एल सी संतोष कुमार सिंह ने किसानों की बात रखने के लिए शामिल हुए। उन्होंने ने कहा भूमि अधिग्रहण में किसानों को बहुत कम मुआवजा दिया जा रहा है।एम एल सी संतोष कुमार सिंह ने किसानों को उचित मुआवजा देने एवं आंदोलन में किसानों को साथ देने का वादा किया।
किसानों ने किसान एकता जिंदाबाद उचित मुआवजा नहीं तो सड़क नहीं नारे लगाते हुए भू अर्जन जिला पदाधिकारी के आयोजित कैम्प का बहिष्कार कर दिया कैम्प में किसानों ने मुआवजे के लिए किसी प्रकार की दस्तावेज जमा नहीं किया एवं मुआवजा लेने से साफ इंकार कर दिया। चांद प्रखंड में उत्तर प्रदेश से बिहार में सहबाजपुर जिगिना खैंटी सिहोरिया झझनी चांद एवं गोंई गांव की सैकड़ों किसानों की दर्जनों एकड़ भूमि अधिग्रहण की गई है। सात किलोमीटर लंबी सड़क के लिए किसानों की किमती भूमि अधिग्रहण की जा रही है। कैम्प में शामिल जिला भू अर्जन पदाधिकारी मो आमेर को किसानों ने स्पष्ट कह दिया इतने कम मुआवजा मे सड़क निर्माण के लिए भूमि नहीं दी जाएगी। किसानों ने कहा नहीं भूमि दी जाएगी नहीं सड़क का निर्माण होने दिया जाएगा। जिला भू अर्जन पदाधिकारी मो आमेर ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। किसानों ने एक नहीं सुनी किसानों ने बिना दस्तावेज जमा किया कैम्प का बहिष्कार कर दिया। कैम्प में आये किसान शैलेश कुमार सिंह प्रभात सिंह अरविंद सिंह सीयाराम यादव पप्पू सिंह प्रदीप पांडेय राजू पांडे गुडु सिंह आदि ने कहा भूमि अधिग्रहण में कृषि एवं आवासीय के लिए बहुत कम मुआवजा दिया जा रहा है। किसानों ने कहा कृषि के लिए भूमि का बाजार मूल्य 3 लाख 20 हजार रुपए प्रति एकड़ एवं आवासीय का 20 हजार प्रति डीस मिल रखा गया है। किसानों ने कहा कृषि भूमि का 32 लाख रुपए प्रति एकड़ है। उन्होंने ने कहा आवासीय के लिए 5 लाख रुपए प्रति डीस मील है। उन्होंने ने कहा एक किसान एक पैसे मुआवजा नहीं लेगा। किसानों ने कहा जबतक उचित मुआवजा नहीं मिलेगा तबतक सड़क निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। किसानों ने कहा सड़क निर्माण स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा। किसानों ने कहा धरना में किसान नेता राकेश टिकैत सुधाकर सिंह दिनेश सिंह अशोक कुमार आदि किसान नेता शामिल होंगे। कैम्प में जिला भू अर्जन पदाधिकारी मो आमेर कानुनगो शशिभूषण कुमार अंचलाधिकारी नागेन्द्र कुमार प्रधान लिपिक अमीन राजस्व कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
रिपोर्टर