
जल आपूर्ति विभाग के ठेका श्रमिकों ने पालिका मुख्यालय गेट पर किया विरोध प्रदर्शन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 05, 2023
- 336 views
भिवंडी।। भिवंडी महानगर पालिका जल आपूर्ति विभाग के वॉलमैन, पाइप लाइन और फिल्टर विभाग में ठेकेदारों मार्फ़त कार्यरत 133 ठेका श्रमिकों ने न्यूनतम मजदूरी का भुगतान न करने तथा विभिन्न मांगों को लेकर श्रमजीवी कामगार रैयत संगठन के बैनर तले पालिका मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। श्रमजीवी संगठना के महासचिव बालाराम भोईर, प्रदेश उपाध्यक्ष दत्तात्रय कोलेकर, जिला अध्यक्ष अशोक सापटे के नेतृत्व में हुए इस आन्दोलन में पदाधिकारी संगीता भोमटे, प्रमोद पवार, सुनील लोन, सागर देसाक, आशा भोईर, महेंद्र निरगुड़ा, मुकेश भांगरे, हीरामन गुलवी, तानाजी लहंगे आदि ने पालिका प्रशासन के खिलाफ तीव्र नाराज़ी व्यक्त करते हुए नारेबाजी की।
गौरतलब हो कि पालिका प्रशासन ने जल आपूर्ति विभाग के पाइप लाइन मरम्मत, बोरवेल मरम्मत,वॉल मैन आदि कार्यों के लिए ठेकेदारों को नियुक्त किया है। ठेकेदार मे.बुबेर कंस्ट्रक्शन,मे.राम कोरे, मे. जखनूस कंस्ट्रक्शन और मे. बाबूलाल पटेल ने यह ठेका लिया है। ठेकेदारों ने ऐसे श्रमिकों को कम वेतन देकर उनका आर्थिक रूप से शोषण कर रहे है। इसका विरोध करने के बाद भी इन श्रमिकों को न्यूनतम वेतन नहीं दिया गया। यही नहीं ठेकेदार में.बरकत कंट्रक्शन ने ठेका श्रमिकों को न्यूनतम वेतन, वेतन पर्ची,पहचान पत्र,न्यूनतम वेतन में अंतर, दिवाली बोनस जैसी कोई भी सुविधा नहीं दी। ठेकेदार अधिकारियों से सांठगाठ कर श्रमिकों को पूरा वेतन सही समय पर निकाल लेते है किन्तु अनेक श्रमिकों को दो से तीन तीन महिना तक वेतन नहीं देते।इसके विरोध मे श्रमिको ने पालिका मुख्यालय गेट के समक्ष उग्र प्रदर्शन किया। यह आन्दोलन सुबह साढ़े दस बजे से लेकर तीन बजे तक चला। जिसके कारण पालिका मुख्यालय गेट लगभग पांच घंटे तक बंद रहा और प्रदर्शनकारियों का एक शिष्टमंडल पालिका आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है।
रिपोर्टर