दहेज़ प्रताड़ना की बलि चढ़ी एक और बेटी तंग आकर घर में लगाई फांसी

भिवंडी।। शहर के टेमघर गांव में रहने वाली एक विवाहिता ने दहेज़ प्रताड़ना से परेशान होकर फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर उसके पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ षड्यंत्र रचकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मृतका कविता सुनील गौड भिवंडी के टेमघर गांव, स्वयं सिद्धी काॅलेज के स्काय गार्डन इमारत में अपने पति सुनिल राम अवतार गौड व ससुराल पक्ष के लोगों के साथ रहती थी। शादी के पश्चात उसके पति सुनील राम अवतार गौड,ससुर राम अवतार गौड,सासु लीलावती देवी गौड,देवर सुधीर राम अवतार गौड तथा ननंद गुंजन राम अवतार गौड ने आपसी सांठगाठ कर मायके से दहेज़ के रूप में मोटरसाइकिल नहीं लाने पर ताना कसते थे। यही नहीं उसके माता - पिता को भिखारी कहकर गालिया देते। उसका पति दहेज़ लाने के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। कविता के सास - ससुर ने रक्षा बंधन के दिन उसको मायके तक जाने नहीं दिया। जिससे तंग आकर कविता ने अपने रहते घर के छत पर लगे पंखे में साड़ी का फंदा कर आत्महत्या कर ली। मृतका कविता के भाई भरतकुमार रघुनाथ प्रसाद गौड ने उसके पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ शांतिनगर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 306,504,323,33 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक बी.बी.गव्हाणे कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट