शहर में बेखौफ चल रहा गांजा का कारोबार युवा पीढ़ी ले रहा है मजा दो दिन में 21 की गिरफ्तारी

भिवंडी।। शहर में नशाखोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में युवाओं में अब शराब की जगह गांजा के नशा का खुमार चढ़ा है। इस नशे की गिरफ्त में युवा से लेकर हर वर्ग के लोग शामिल है। शहर के खुले स्थानों पर सुबह से देर रात तक गांजा पीने वाले लोगों की भीड़ लगी रहती है। गांजा भी इन्हें आसानी से मिल जाता है। जिसके कारण नशेड़ियों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में 2 दिन के अंदर कार्रवाई कर 21 लोगों को गांजा पीते हुए गिरफ्तार किया है। 

पूड़ियों के भाव में मिलता है गांजा :

शहर में कुछ ठिकाने है जहां पर नशा करने वाले लोगों को बड़ी आसानी से गांजा मिल जाता है जबकि इस नशे को "पु़ड़िया" का नाम दिया गया है। गांजा खरीदने वाले पूड़िया के नाम से इसे गांजा बेचने वाले के पास से खरीदा करते है जबकि एक पुड़िया की कीमत 50 से 100 रूपये के बीच होती है। पूड़िया में कुछ ग्राम ही गांजा भरा रहता है। इसके चाहने वालो की संख्या शहर में दिन बा दिन बढ़ते दिखाई दे रहा है। 

आबकारी व पुलिस विभाग खामोश :

गांजा की बिक्री करने वालों की खबर से दोनों विभाग अछूते नहीं है। फिर भी लगातार गांजे की बिक्री होने के बावजूद अभी तक पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा कोई भी बड़ी कार्रवाई नहीं हो पाई है। शहर के काई ठिकानों पर गांजा की बिक्री बेधड़क किया जा रहा है। इसके बावजूद पुलिस व आबकारी विभाग खामोश बैठा है। 

गजेड़ियों पर कार्रवाई, विक्रेता पुलिस की गिरफ्त से दूर :

पिछले दो दिनों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गांजा का सेवन कर रहे 21 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिसमें शांतिनगर पुलिस थाना सीमा से 06, कोनगांव पुलिस थाना सीमा से 02, नारपोली पुलिस थाना सीमा से 04 निज़ामपुरा पुलिस थाना सीमा से 06 तथा भिवंडी शहर पुलिस थाना से 03 कुल 21 लोगों का समावेश है। हालांकि सभी आरोपी बीड़ी, सिगरेट अथवा चिलम में गांजा भर कर पीते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार हुए है। किन्तु इन्हें गांजा बिक्री करने वाले एक गांजा विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके कारण आज भी कई स्थानों पर बेखौफ होकर गांजा बिक्री का कारोबार शुरू है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट