
हरहुआ के ब्लॉक प्रमुख की पत्नी का दुःखद निधन
- एबी न्यूज, संवाददाता
- Nov 17, 2023
- 403 views
कल्याण ।। वाराणसी के हरहुआ क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख विनोद उपाध्याय की पत्नी रंजना उपाध्याय (43) का अल्प बीमारी के चकते शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी मौत से शहर में शोक की लहर व्याप्त है।
रंजना बहुत मिलनसार स्वभाव की थी। एक बार जिससे मिलती थी उनके दिल मे अपना स्थान बना लेती थी। रंजना अपने पीछे पति, एक बेटा दो बेटी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गयी है। उनके मौत पर विनोद मिश्रा बबलू, राजेश उपाध्याय, राकेश मिश्रा मुन्ना, अरविंद मिश्रा पिंटू, सुनील तिवारी बहरूपी, सुजीत श्रीवास्तव, सत्यम मिश्रा, रोहित शुक्ला, अरविंद मिश्रा, डॉ अमित गर्ग, सुशील सिंह, अश्विनी दुबे व नागमणी पाण्डेय सहित तमाम लोगों ने दुख जताया। और उनके परिवार को इस दुख भरे क्षण में शक्ति प्रदान करने की कामना किया ।
रिपोर्टर