भिवंडी निज़ामपुर शहर महानगर पालिका द्वारा महामानव भारत रत्न डाॅ.बाबा साहेब आंबेडकर को नमन

भिवंडी।। भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका मुख्यालय में भारतीय संविधान के शिल्पकार महामानव बोधिसत्व भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के 67 वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर डाॅ.बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। पालिका मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के बाद अतिरिक्त आयुक्त विट्ठल डाके, नवीन अतिरिक्त आयुक्त संजय हिरवाडे ने नये प्रशासनिक भवन परिसर में भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की पूर्ण प्रतिमा और पुराने मुख्यालय के सामने की अर्ध प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक विकास निकम, आर.पी.आई.(एकतावादी) के भिवंडी शहर अध्यक्ष महबूब बाशा शेख,उपायुक्त-मुख्यालय दीपक झिजाड़ उपायुक्त (कर) रमेश थोरात, मुख्य लेखा वित्त अधिकारी किरण तायडे, मुख्य लेखा परीक्षक मयूर हिंगणे, सिटी इंजीनियर सुरेश भट, सहायक आयुक्त (स्वास्थ्य) फैसल तातली, सहायक चुनाव अधिकारी नितिन पाटिल, जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले, कर मूल्यांकन व कर निर्धारण विभाग प्रमुख सुदाम जाधव, सभी प्रभाग अधिकारी, विभाग अधीक्षक व भारी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। भारत रत्न डाॅ. बाबा साहेब आंबेडकर पुस्तकालय में प्रभाग समिति क्रमांक के सहायक आयुक्त राजेन्द्र वर्लीकर व जनगणना विभाग प्रमुख जगदीश जाधव ने भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। प्रभाग समिति क्रमांक चार अंर्तगत सहायक आयुक्त बालाराम जाधव ने  अंजूर फाटा स्थित अर्ध प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट