आप पार्टी द्वारा डाॅ. बाबा साहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि

भिवंडी ।। देश के संविधान के रचयिता व शिल्पकार महा मानव भारत रत्न डाॅ. बाबा साहेब आंबेडकर की महापरिनिर्वाण पर भिवंडी आप पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष मसीह इक़बाल अपने पदाधिकारियों के साथ महानगर पालिका, पुराने इमारत के सामने बाबा साहेब के पुतले पर पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की‌। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बाद अगर किसी ने शिक्षा पर काम किया है तो वह आम आदमी पार्टी ही है। बाकी सभी पार्टियों ने 75 सालों में शिक्षा का बुरा हाल कर दिया। बाबा साहेब ने अपने जीवन काल में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। किन्तु उन्होंने पढ़ाई नहीं छोड़ी। हमारी पार्टी ने सात साल में 2 करोड़ परिवारों के बच्चों को अच्छी शिक्षा दे सकती है तो बाकी पार्टियां 70 साल में 120 करोड़ जनता क्यों शिक्षा दे पाई। इससे पता चलता है कि बच्चों को जानबूझकर अशिक्षित रखा गया। आज शहर की सड़कें खस्ताहाल है। शहर के कोने कोने में कचरा के ढेर जमा है। समय पर कचरा नहीं उठाया जाता है। कीट नाशक दवाइयों का छिड़काव, कचरे के ढेर के पास पाउडर तक छिड़काव नही किया जाता है। जिसके कारण मौसमी बीमारियों में वृद्धि हुई है। सड़कों पर हुए गड्ढों के कारण रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में युवकों की मौत हो रही है। पालिका प्रशासन केवल कर्मचारियों की बदली करने में व्यस्त है। यहा सुबह कर्मचारियों व अधिकारियों की बदली की जाती है और देर शाम  तक उनकी बदली रद्द कर दिया जाता है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट