उपराष्ट्रपति का मजाक उड़ाने पर बीजेपी का तीव्र विरोध प्रदर्शन

भिवंडी।। लोकतंत्र का मंदिर कहे जाने वाले संसद भवन क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के दौरान तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ का व्यंगात्मक अपमान करते हुए अभद्र व्यवहार किया। सांसद के इस व्यंगात्मक व्यवहार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोबाइल से वीडियो बनाया था। इस घटना का भारत में गहरा असर हो रहा है। तदुपरांत गुरुवार को देशभर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस घटना के विरोध में सड़कों पर उतर आए। इसी क्रम में भिवंडी शहर भाजपा अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल के उपस्थिति में भिवंडी पूर्व विधानसभा प्रमुख संतोष शेट्टी के नेतृत्व में भिवंडी भाजपा मध्यवर्ती कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस आंदोलन में मुख्य रूप से बीजेपी महासचिव राजू गाजंगी, महिला मोर्चा शहर अध्यक्षता सुनीता यशवंत टावरे,ओबीसी मोर्चा शहर अध्यक्ष विठोबा बिल्ला नाइक, पदाधिकारी रेखा पाटिल, ममता परमानी,मोहन कोंडा, प्रवीण मिश्रा, पी.डी.यादव, मंगेश यादव  समेत बड़ी संख्या में भाजपा महिला व पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए थे। आन्दोलन कारियों ने राहुल गांधी व तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी के फोटो लगा बैनरों को जूते चप्पलों से हमला कर विपक्ष की इस हरकत की निंदा की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट