भिवंडी पालिका की ओर से अनाज महोत्सव का आयोजन

भिवंडी।। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय अनाज वर्ष घोषित किया है। प्रधानमंत्री द्वारा इस वर्ष को व्यापक स्तर पर मनाने के निर्देश दिये गये है। पौष्टिक अनाज के प्रचार-प्रसार के तहत भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका के समाज कल्याण विभाग और जिला कृषि विभाग ठाणे ने शुक्रवार 29 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 4 बजे तक स्वं. राजय्या गाजेंगी सभागार में अनाज महोत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में अनाज एवं धान्यों से निर्मित विभिन्न खाद्य पदार्थों को शामिल करने के महत्व को प्रदर्शित करने हेतु स्टॉल लगाये जायेंगे। पौष्टिक अनाजों में बाजरा, ज्वार, नाचणी, वराई, राला, कोद्रा, कुटकी, सावा, राजगिरा आदि शामिल हैं।  इन अनाजों से विभिन्न खाद्य पदार्थ जैसे ब्रेड, डोसा, खाकरा, ठेपला, ब्रेड, पिज़्ज़ा, बिस्कुट, केक, नमकीन, लड्डू आदि कैसे बनायें, इसकी जानकारी दी जायेगी। अंतर्राष्ट्रीय पौष्टिक अनाज वर्ष मनाने का मुख्य उद्देश्य फसल के उत्पादन को बढ़ाने के साथ-साथ फसल के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाकर लोगों के आहार में पौष्टिक अनाज की मात्रा को बढ़ाना है। महोत्सव का उद्घाटन पालिका आयुक्त अजय वैद्य की मुख्य उपस्थिति में किया जायेगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील पालिका प्रशासन ने की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट