
प्रभु श्रीराम करोड़ों लोगों के है भाजपा उनका राजनीति के लिए इस्तेमाल किया - रमेश चेन्निथाल
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 24, 2024
- 282 views
भिवंडी।। देश में लोकसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे पार्टियां अपने पदाधिकारियों का मार्गदर्शन तथा सीटें पर उम्मीदवारी व दावेदारी को लेकर समीक्षा बैठक कर ही है। इसी क्रम में आज मुंबई नासिक हाईवे स्थित वाटिका होटल में ठाणे जिला ग्रामीण अध्यक्ष दयानन्द चोरघे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा कोंकण विभागीय के सभी लोकसभा सीटों पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के पूर्व पत्रकार परिषद आयोजित की गई थी। जिसमें कांग्रेस पार्टी के प्रभारी रमेश चेन्निथाल ने पत्रकारो के सवालों पर
जवाब देते हुए कहा भगवान श्रीराम सबके हैं लेकिन बीजेपी उनका इस्तेमाल राजनीति के लिए करती है। देश में महंगाई, बेरोजगारी जैसी कई समस्याएं हैं और युवाओं के साथ आम जनता त्रस्त है। वहीं बीजेपी सिर्फ वोट की राजनीति करने में व्यस्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन बार महाराष्ट्र आ चुके है और चले गये। लेकिन उन्होंने महाराष्ट्र के लिए कुछ खास नहीं किया। श्रीराम सबके है और देश के करोड़ों लोग उनकी पूजा करते रहे है।अयोध्या के राम मंदिर उद्घाटन में भगवान श्रीराम से ज्यादा मोदी को महत्व दिया जाना राजनीति के लिए किया गया। महाराष्ट्र में महाविकास आघाडी अपनी पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी और सभी सहयोगी दलों के लिए जनवरी के अंत तक सीट बांटवारा हो जायेगा। लेकिन अंतिम निर्णय इंडिया आघाड़ी के वरिष्ठ पार्टी नेता लेंगे। असम सरकार चोर है। सबसे अधिक भष्ट्राचार इसी सरकार ने किया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को भारी समर्थन मिल रहा है। इसलिए असम सरकार ने इसमें बाधा डालने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। केन्द्र सरकार द्वारा विपक्षी दलो के नेताओं पर ईडी, सीबीआई , इनकम टैक्स का दबाव बनाया जाता है। इसी के तहत रोहित पवार के खिलाफ कार्रवाई की है। इसलिए हम इसकी निंदा करते हैं। भाजपा सरकार राष्ट्रपति की आलोचना की उन्हें अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया क्योंकि वह आदिवासी महिला थी।
भिवंडी लोकसभा कांग्रेस लड़ेगी या नहीं, इस सवाल पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नानाभाऊ पटोले ने कोई ठोस राय व्यक्त करने से परहेज किया। नाना पटोले ने बताया कि इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों का बंटवारा योग्यता के आधार पर किया जाएगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने जिला पदाधिकारियों के साथ बंद कमरे में चर्चा कर सभी लोकसभा सीटों की समीक्षा की।कोंकण विभागीय समीक्षा बैठक को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष दयानंद चोरघे के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों ने कड़ी मेहनत की है।
इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नानाभाऊ पटोले, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, विपक्षी नेता विजय वड्डटीवार, पूर्व मंत्री बालासाहेब थोरात, आरिफ नसीम खान, चंद्रकांत हाडोर, भालचंद्र मुंणगेकर, अध्यक्ष हुसैन दलवी, पूर्व भिवंडी सांसद सुरेश टावरे आदि कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्टर