भाजपा कार्यालय पर प्रदेश द्वारा आहूत गांव चलो अभियान की कार्यशाला हुई संपन्न

जिला संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी

कैमूर ।। भभुआं भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर प्रदेश द्वारा आहूत गांव चलो अभियान के कार्यशाला हुई संपन्न। आपको बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कमेटी द्वारा गांव चलो अभियान कार्यशाला आहूत किया गया है। जिसके तहत सोमवार को कैमूर जिला मुख्यालय भभुआं स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई,जिसका संचालन जिला महामंत्री व कार्यक्रम के संयोजक राजीव श्रीवास्तव ने किया, बैठक में सर्वप्रथम बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार  बनने प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी एवं  वरिष्ठ नेता विजय कुमार  सिन्हा  को उपमुख्यमंत्री बनने की कोटि-कोटि बधाई दी गई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार गठन पर केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया गया। कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया ,भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से कार्यालय  गुंज गया। अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि गांव चलो अभियान पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त करने का  माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए जा रहे सभी कल्याणकारी योजनाओं को गांव तक पहुंचाने के लिए, पार्टी के कार्यकर्ता रात्रि प्रवास करेंगे। कैमूर के सारे विकास कार्य में तेजी लाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला प्रभारी सुरेश शर्मा के द्वारा विस्तार से कार्यक्रम की रूपरेखा को रखा गया।  पूर्व विधायक रिंकी रानी पांडेय, जिला महामंत्री अनुपम पांडेय, जिला संतोष खरवार, जिला उपाध्यक्ष सीमा पांडेय, रघुवंश राम, ओपी गुप्ता, लोकसभा संयोजक छोटन सिंह, सह संयोजक उपकार प्रजापति, महिला मोर्चा अध्यक्ष जागृति सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष विमलेश पांडेय, महामंत्री इंद्रजीत भाई पटेल,रामराज भारती, कोषाध्यक्ष प्रेम पांडेय, कमलेश पांडेय, सिल्लू तिवारी, मीडिया प्रभारी त्रिभुवन सोनी, आनंद पांडेय, प्यार ठाकुर, मार्कंडेय जायसवाल, राजीव रंजन सिन्हा, अनुराग केसरी, संजय जयसवाल, संदेश चौधरी, उपकार प्रजापति, अश्विनी श्रीवास्तव, नरेंद्र पाठक, अजय सिंह, महेश खरवार, नितिन निलेश, संतोष सिंह,मिथिलेश तिवारी, सर्वेश्वरी विश्वकर्मा, गोलू सिंह,  विस्तारक संतोष पांडेय इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट