भैंस चोरी मामले का छापीहेड़ा पुलिस ने किया खुलासा — तीन आरोपी गिरफ्तार
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Nov 13, 2025
- 403 views
छापीहेड़ा, राजगढ़ । राजगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन में चोरी एवं नकबजनी के अपराधों के शीघ्र निराकरण हेतु विशेष अभियान सतत रूप से संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) राजगढ़ अरविंद राठौर के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी छापीहेड़ा निरीक्षक श्रीमती संगीता शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा 15 महीने पुराने चुनौतीपूर्ण भैंस चोरी प्रकरण का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों से चोरी गई तीनों भैंसें (कीमत लगभग ₹2,00,000/-) एवं अशोक लीलैंड का बड़ा दोस्त पिकअप वाहन बरामद किया है।दिनांक 01.08.2024 को फरियादी रोशन पिता नारायणसिंह गुर्जर (उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम कालाखेड़ा) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी तीन भैंसें अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई हैं।फरियादी ने बताया कि दिनांक 28.07.2024 को रात्रि में भैंसें अपनी बाड़ी में बांधकर घर चले गए थे, किन्तु अगली सुबह भैंसें गायब मिलीं।प्रकरण में अपराध क्र. 160/24 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया।थाना छापीहेड़ा पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया एवं साइबर तकनीकी का प्रभावी उपयोग करते हुए आरोपियों की पतारसी की गई।दिनांक 11.11.2025 को पुलिस ने तीन आरोपियों संतोष पिता प्रहलाद सिंह गुर्जर (34 वर्ष), निवासी ग्राम करनपुरा, थाना सुंदरसी, जिला शाजापुर, ईश्वर पिता मांगीलाल गुर्जर (26 वर्ष), निवासी ग्राम बड़ोदिया इंदौर, थाना सुंदरसी, जिला शाजापुर,माखन पिता मोहनलाल गुर्जर (36 वर्ष), निवासी ग्राम गुराड़िया गुर्जर, थाना माकड़ौन, जिला उज्जैन को गिरफ्तार किया तथा चोरी गया मशरूका शत-प्रतिशत बरामद किया।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी छापीहेड़ा – निरीक्षक श्रीमती संगीता शर्मा,उप निरीक्षक – काशीराम मीणा,प्रधान आरक्षक – नरेंद्रसिंह झाला, मनोज परिहार आरक्षक – साहब सिंह, विवेक पाटिलसायबर सेल से – प्रआर. 42 कुलदीप, प्रआर. 594 जयप्रकाश का सराहनीय योगदान रहा।


रिपोर्टर