निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरणा स्रोत साबित हो रहा श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान: रमेश सिंह

निस्वार्थ भाव से समाज सेवा कर रहे हैं श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान: हृदय प्रसाद सिंह रानू


श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान समोधपुर ने  19 सूत्री कार्यक्रम के तहत किया कंबल वितरण


सुईथाकला/ शाहगंज। श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान शाखा समोधपुर द्वारा  अति गरीब,दीन दुखियों ,असहाय और जरूरतमंद लोगों को 19 सूत्री कार्यक्रम के तहत कंबल वितरण किया गया। मुख्य अतिथि शाहगंज के विधायक रमेश सिंह ने अघोरेश्वर महाप्रभु व गुरुपद संभव राम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजा अर्चना करके  कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।विधायक ने कहा कि असहाय और जरूरतमंदों की सेवा से  बढ़कर दुनिया में दूसरा पुण्य वाला कार्य और दूसरा नहीं हो सकता।विधायक ने कहा कि सर्वेश्वरी समूह संस्थान केवल भारत ही नहीं बल्कि विश्व में मानवता की निस्वार्थ सेवा कर रहा है।यह एक अनूठा समाजसेवी संगठन है जिसने अपने उत्कृष्ट कल्याणकारी कार्यों द्वारा समाज को नई दिशा और दशा दी।उन्होंने कहा कि धन तो सबके पास होता है लेकिन उसे सही ढंग से खर्च करने का साहस होना चाहिए।ऐसे पुनीत कार्यों के लिए सभी संस्थाओं को आगे आना चाहिए।


गरीब और पिछड़े तबकों का विकास करके ही मोदी के विकसित भारत का सपना साकार होगा।शाखा के उपाध्यक्ष एवं गांधी स्मारक विद्यालय संकुल के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू ने कहा कि यह संस्था समय-समय पर मिर्गी कैंप, अलाव,गर्मियों में निशुल्क प्याऊ जैसे पुनीत कार्यक्रम करती है।संस्था का मुख्य उद्देश्य निस्वार्थ भाव से मानव की सेवा करना है। भौतिकता की दौड़ में इंसान खूब तरक्की कर रहा है किंतु बुजुर्गों, मां-बाप की सेवा और महापुरुषों के आदर्शों को भूलता जा रहा है जो अत्यंत दुखद है।22 जनवरी को राम मंदिर में की गई प्राण प्रतिष्ठा हुई।प्रभु श्री राम के जीवन के उच्च आदर्श हर मानव जाति के लिए अनुकरणीय हैं।


शाखा के कोषाध्यक्ष एवं इंटर कॉलेज समोधपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ रणजीत सिंह ने कहा कि अघोर परंपरा खूबसूरत तरीके से देश-विदेश में बढ़-चढ़कर मानवता के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु एवं गुरुपद संभव राम जी के तपस्या के बाद अर्जित पुण्य से समाज के  निचले और गरीब तबके के लोग लाभान्वित हो रहे हैं।मानवता के लिए उल्लेखनीय कार्य से संस्था का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दो बार दर्ज हो चुका है। आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन उ.प्र. प्रा.शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष  सतीश सिंह ने किया। संचालन  शाखा के मंत्री श्री कृष्ण पाल   ने किया। इस अवसर पर प्रो.अरविंद कुमार सिंह,अजीत सिंह ,राजेश सिंह प्राचार्य डीपीएड,रविंद्र उपाध्याय, वीरेंद्र प्रसाद सिंह ,जितेंद्र बहादुर सिंह बबलू जांचकर्ता,संजय जायसवाल ,जयप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट