मानव भारती विद्यालय में 20 वां स्थापना वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया


मानव भारती विद्यालय में 20 वां वार्षिकोत्सव भगवान को किया समर्पित


रामायण कथा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखकर श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

 चांद , कैमूर ।। जिले का अग्रणी विद्यालय मानव भारती हेरिटेज विद्यालय में 20 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि  कर्नल डीएस मलिक एवं अभय कुमार पाण्डेय विधी अधिकारी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह के पहले मानव भारती विद्यालय में छात्रों के द्वारा मुख्य अतिथि का भावपूर्ण स्वागत किया गया। उद्घाटन समारोह के बाद छात्रों ने शानदार मार्शल आर्ट प्रस्तुत कर अभिभावकों को दांतों अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। मार्शल आर्ट की प्रस्तुति के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के चरण में गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना के प्रस्तुति के साथ वार्षिकोत्सव समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो गया।


मानव भारती विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार पाण्डेय ने अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों के सामने विद्यालय के वित्तिय वर्ष 2023 का रिपोर्टकार्ड पेश किया। रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए प्रधानाचार्य विकास कुमार पाण्डेय ने कहा विद्यालय छात्रों को उच्च क्वालिटी एवं संस्कार युक्त शिक्षा देने के लिए बचनबद्ध है। उन्होंने ने कहा छात्रों के बौद्धिक विकास के लिए कम्प्यूटर कक्ष के माध्यम से आधुनिक शिक्षा दिया जा रहा है। विद्यालय के शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए कहा शिक्षकों के मेहनत का परिणाम है मानव भारती विद्यालय के छात्र उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।मानव भारती विद्यालय के क्लास रूम को डिजिटल बनाया जा रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट