रामायण कथा पर आधारित रामस्य सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर भावविभोर हुए अभिभावक


मानव भारती विद्यालय 20 वां वार्षिकोत्सव में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह को समर्पित

 चांद, कैमूर ।।  संस्कार युक्त शिक्षा देने के चर्चित मानव भारती विद्यालय के छात्रों ने सैकड़ों अभिभावकों के सामने रामायण कथा पर आधारित रामस्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। सीता राम सीता राम सीताराम कहिए जाही विधी राखे राम ताहि विधि रहिए सीताराम सीताराम सीताराम कहिए की धून पर शुरू ही राम लीला देर शाम तक चलता रहा। छात्रों के द्वारा मन मोह लेने वाला रामस्य सांस्कृतिक कार्यक्रम देखते ही बनता था। छात्रों ने रामजन्म की लीला झांकी प्रस्तुत करते समय ठुमक ठुमक राम चले ने सबका मन मोह लिया।



धन्य है मानव भारती विद्यालय अयोध्या में राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह की याद को ताजा करने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। छात्रों द्वारा राम विवाह बन गमनम राम भरत मिलाप शुर्णपुखा कथा सीता हरण लंका दहन रावण वध एवं राम का राज्याभिषेक की मन मोहक प्रस्तुति पुरा मानव भारती विद्यालय का पंडाल राममय हो गया।रामस्य कथा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखकर श्रोता भक्तिमय हो गये। शिक्षक बिपिन सिंह के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी की गई थी। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए विद्यालय के सैकड़ों छात्रों का मनयोग से शामिल हुए। शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति पर प्रधानाचार्य विकास कुमार पाण्डेय ने कहा कार्यक्रम भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को समर्पित है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट