भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की तरफ से आभा कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, मतदाता पंजीयन शिविर का आयोजन

भिवंडी।। भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा भिवंडी शहर जिला द्वारा आयुष्यमान भारत कार्ड, आभा कार्ड और मतदाता पंजीयन शिविर कार्यक्रम का आयोजन भिवंडी के फेनेपाडा में किया गया था। इस शिविर के आयोजक भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के भिवंडी शहर अध्यक्ष एवं युवा, तेज तर्रार उत्तर भारतीय नेता मंगेश यादव ने आऐ हुए सभी भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों को साल पुष्पगुच्छ देकर स्वागत सत्कार किया। स्लम बस्ती में आयोजित इस शिविर में आभा कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड और मतदाता पंजीयन करवाने के लिए नागरिकों की भारी भीड़ लगी हुई थी। सैकड़ों नागरिकों ने इस शिविर का लाभ उठाया। उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष मंगेश यादव ने बताया कि भिवंडी पूर्व चुनाव प्रमुख संतोष शेट्टी के सहयोग और भाजपा भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल  के अध्यक्षता में इस शिविर का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर संतोष शेट्टी ने कहा की मोदी सरकार हर गरीब का सपना पूरा करना चाहती है, इसलिए शहर के प्रत्येक क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविर लगाये जा रहे है। वही पर मंगेश यादव ने बताया की स्लम क्षेत्र में रहने वाले लोगों तक भाजपा सरकार की हर योजना पहुँचनी चाहिए। जिसका लाभ प्रत्येक वर्ग को मिल सके। इसके लिए इस शिविर का आयोजन किया गया था। आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम शहर के अन्य स्लम क्षेत्रों में किया जायेगा। इस शिविर में मुख्य रूप से भिवंडी भाजपा शहर अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल, पूर्व शहर अध्यक्ष व भिवंडी पूर्व चुनाव प्रमुख संतोष शेट्टी,स्थानीय पूर्व नगरसेवक श्यामजी अग्रवाल,मनोज ठाकुर,विनोद उपाध्याय,पी. डी.यादव,नंदन गुप्ता, श्री मनोज सिंह,  विजय पांडे, सुभाष पासवान,संदीप मिश्रा, मुकेश झा,दीपक झा, राजेश शाह आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के रामनारायन सोनी, कृष्णा हलवाई, मुकेश चौबे आदि सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभायी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट