एच.आच.व्ही /एड्स जनजागृती युवा रॅली व मार्गदर्शन संपन्न

भिवंडी।। भारत सरकार, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय नेहरू युवा केंद्र ठाणे व जिल्हा एड्स प्रतिबंध व नियंत्रण कक्ष, सामान्य रुग्णालयात ठाणे अंतर्गत आधार सामाजिक संस्था भिवंडी, श्री साई सेवा संस्था व हुमिनिटी वेलफेयर असोसिएसन के संयुक्त प्रयास से जागतिक एड्स सप्ताह के अवसर पर आज 27 फरवरी को एच.आच.व्ही /एड्स जनजागृती के रैली निकाली गई। इस रैली में 60  से 70 महिलाएं व संस्था के पदाधिकारी शामिल हुए थे। जनजागृति रैली के बाद संस्था के कार्यालय में मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्वं इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल के समुपदेशक ICTC तृप्ति चौधरी ने बताया कि एड्स रोकने के लिए सरकार ने क्या नियोजन किया है। इस संबंध में पूरी जानकारी दी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से तृप्ती चौधरी समुपदेशक इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल भिवंडी, डॉ.स्वाति सिंह अध्यक्ष श्री साई सेवा संस्था, डॉ.कॉम.विजय कांबले, ह्यूमिनिटी वेलफेयर असोसिएसन अध्यक्ष धम्मपाल ढगे,अरविंद जैसवार अध्यक्ष आधार सामाजिक संस्था सुशिल साठे,विनोद नाईक,सोनू जैसवार,मनोज वाघमारे व पदाधिकारी  उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट