AIMIM पार्टी के भिवंडी संगठन में फेरबदल किया गया पद का वितरण

भिवंडी।। AIMIM पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के आदेश पर AIMIM भिवंडी के पदाधिकारियों का एक शिष्ट मंडल ने शादाब उस्मानी के नेतृत्व में पिछले सप्ताह 21 फरवरी को MIM राष्ट्रय हेड कोर्टर दारुस्सालम, हैदराबाद में भिवंडी चुनावी छेत्र के इंचार्ज और तेलंगाना लेगीस्टिव असेंबली के फ्लोर लीडर हबीब-ए मिल्लत अकबरुद्दीन ओवैसी साहब से मुलाकात की और आगामी लोकसभा चुनाव में मजलिस के उद्देश्य को जन जन तक पहुंचाने हेतु पार्टी अध्यापन अकबरुद्दीन ओवैसी को भिवंडी शहर में जनसभा के लिए निमंत्रण दिया। भिवंडी मजलिस के कार्यावाहक अध्यक्ष शादाब उस्मानी ने बताया की इस प्रस्तावना पर विचार कर राष्ट्रीय अध्यक्ष जल्द ही भिवंडी में जनसभा का समय देंगे।

उक्त अवसर अकबरुद्दीन ओवैसी ने भिवंडी शहर में संगठन को अधिक मज़बूत करने हेतु शादाब उस्मानी को बिना रोक टोक काम करने की हिदायत दी है। साथ ही भिवंडी शहर में पार्टी के संगठन और स्थानीय विषयों पर फैसला लेने का पूरा का पूरा अधिकार देने का फैसला भी लिया गया है। इस बात की जानकारी तत्काल राष्ट्रीय अध्यक्ष के सहयोगी विधायक अहमद बिन अब्दुल्लाह ब्लाला ने महाराष्ट्र प्रमुख को फोन द्वारा दे दी है। पार्टी का संगठन अधिक शक्तिशाली बने, इस उद्देश्य से आज मंगलवार 27 फरवरी को भिवंडी के सनौबर हॉल में एक पद वितरण कार्यक्रम रखा गया था। इस मौके पर भिवंडी के मजलिस संगठन में फेरबदल करते हुए संघठन में सक्रिय भागीदारी वाले कार्यकर्तओं में पद का वितरण किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से अब्दुल्लाह संजरी - महासचिव, डॉक्टर बिलाल अंसारी -अध्यक्ष भिवंडी (पूर्व विधानसभा), फरदी खान -अध्यक्ष भिवंडी (पश्चिम विधानसभा), हमज़ा सिद्दीकी - अध्यक्ष AIMIM युथ भिवंडी शहर जिल्हा, कलीम अंसारी - युवा अध्यक्ष AIMIM भिवंडी (पूर्व विधानसभा),अनीस शैख़ - युवा अध्यक्ष AIMIM भिवंडी पश्चिम विधानसभा, ज़ैद मालिक - युवा महासचिव AIMIM भिवंडी, सैफ अंसारी - युवा उपाध्यक्ष AIMIM भिवंडी ख़्वाजा शैख़ - युवा उपाध्यक्ष AIMIM भिवंडी, एडवोकेट फैज़ान अंसारी - अध्यक्ष लीगल सेल AIMIM भिवंडी, मुस्तकीम मोमिन - अध्यक्ष (स्क्रैप डीलर विभाग),AIMIM भिवंडी का समावेश है। इस मौके पर शादाब उस्मानी ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को शुभकामनायें देते हए, अपने अपने कार्य क्षेत्र में संगठन को विस्तार करने का निर्देश दिये है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट