भिवंडी पालिका मुख्यालय में मराठी भाषा गौरव दिवस मनाया गया

कवि कुसुमाग्रज को किया गया नमन

भिवंडी।। भिवंडी शहर महानगर पालिका मुख्यालय में आज मराठी भाषा गौरव दिवस मनाया गया। मनपा मुख्यालय में अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाडे एवं विट्ठल डाके ने कविवर्य कुसुमाग्रज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाडे ने मराठी भाषा दिवस के महत्व का बारे में मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हमारी मराठी भाषा कितनी पुरानी है। यह संतों की भाषा है। आम लोगों की भाषा है। ऐसी भाषा में संवाद करना  आवश्यक है जिसे सामान्य समाज समझ सके। कार्यालय के दैनिक कार्यों में मराठी भाषा का प्रयोग किया जाना चाहिए। मराठी भाषा दुनिया में 10वीं सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम अपने कामकाज में मराठी भाषा का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें।  मनपा के अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाडे  अपील की कि हम अपने रोजमर्रा के कामकाज में मराठी भाषा का इस्तेमाल करें। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त विट्ठल डाके, उपायुक्त मुख्यालय दीपक झिंजाड, उपायुक्त समाज कल्याण विभाग प्रणाली घोंगे, सहायक आयुक्त अजीत महाणिक, सहायक आयुक्त सुनील झलके, सहायक आयुक्त फैसल तातली, सहायक आयुक्त नितिन पाटिल, सहायक आयुक्त सुधीर गुरव, जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले, चिकित्साधिकारी बुशरा सैयद आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर पुस्तकालय, मार्कंडेय महामुनि पुस्तकालय, स्वं.इक़बाल गुलाम नबी दुलदुले लाइब्रेरी में वि.वा. शिरवाडकर उर्फ ​​कुसुमाग्रज का जन्मदिन 27 फरवरी मराठी भाषा गौरव दीन के रूप में मनाया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट