
भिवंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने का दावा : बालासाहेब थोरात
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Mar 02, 2024
- 336 views
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा भिवंडी में रुकेगी
भिवंडी।। भिवंडी लोकसभा सीट एक बार फिर कांग्रेस उम्मीदवार जीत सकती है, इसलिए कांग्रेस पार्टी इस सीट पर दावा कर रही है। इस प्रकार का दावा पूर्व मंत्री बाला साहेब थोरात ने किया है। वें नासिक - मुंबई महामार्ग स्थित ठाणे बायपास के सोनाले गांव, क्रीडा मैदान का निरीक्षण करने आऐ हुए थे।
भिवंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस और एनसीपी ( शरद पवार गट) दोनों पार्टियों ने दावा किया है उन्होंने कहा कि चार से पांच सीटों पर चर्चा चल रही है, क्योंकि गठबंधन में तीन पार्टियां है। इसलिए सभी दावेदारी कर रहे है। इसमें इलेक्टिव मेरिट अहम है। जांच करने के बाद कौन सी सीट किसके पक्ष में निर्णय होगा। इस पर जोर दिया जा रहा है। भिवंडी लोकसभा सीट कांग्रेस पक्ष को दिये जाने की मांग की गई है।
कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात ने जानकारी दी है कि पूर्व से पश्चिम की ओर जाने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 12 मार्च को महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 मार्च को भिवंडी में प्रवेश के बाद सोनाले स्टेडियम में रात रुकने के बारे में सोच रही है और इसके लिए जगह का निरीक्षण किया जा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव वीरेन दयानंद चोरघे, भिवंडी शहर अध्यक्ष राशिद ताहिर मोमिन, जिला महासचिव पंकज गायकवाड़, भिवंडी तालुका अध्यक्ष विजय पाटिल, मुरबाड तालुका अध्यक्ष चेतन पवार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
विश्वजीत कदम के बारे में दिया गया बयान एक मजाक
विधानसभा का सत्र खत्म होने के दौरान उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक विश्वजीत कदम को लेकर बयान दिया। इस पर पूछने पर बाला साहेब थोरात ने कहा कि यह एक मजाक खा हिस्सा थी। इसे गंभीरता से नहीं लेनी चाहिए।।
रिपोर्टर