
भिवंडी कोर्ट की नई इमारत में रेस्तरां का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रणय कुमार एस गुप्ता के हाथों संपन्न
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Mar 03, 2024
- 302 views
भिवंडी।। भिवंडी वकील संघ द्वारा संचालित भिवंडी न्यायालय परिसर में रेस्तरा के नई इमारत का उद्धाघटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रणय कुमार एस. गुप्ता एवं भिवंडी वकील संगठना के अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश पाटिल के शुभ हाथों से संपन्न हुआ। इस विशाल न्यायालय भवन में वकीलों और वादकारियों के लिए एक बढिय रेस्तरां की मांग वकील संगठनों द्वारा किया जा रहा था। वकील संगठना के अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश्ववर पाटिल व अन्य पदाधिकारियों ने पाठ पुरावा किया है। आज शनिवार को इस रेस्तरां का उद्घाटन जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रणयकुमार गुप्ता के शुभ हाथों से संपन्न हुआ है। इस अवसर पर सिविल जज वरिष्ठ स्तर व्ही.एन.गिरवलकर, न्यायमूर्ति परवेज शहजाद, न्यायमूर्ति ए.के. शर्मा, न्यायमूर्ति एल.सी. वाडिकर, जस्टिस एस.एस. काले, जस्टिस बी.एस अग्रवाल, जस्टिस एच.वाई. पठान, जस्टिस एस.वी. साल्वी, जस्टिस एस.बी. घुटे, जस्टिस पी.के. कदम, जस्टिस एस.एस.भुसेकर, भिंडी बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट गणेश काबूकर, सचिव सूयोग म्हात्रे, सह-सचिव दिपेश भोईर, कोषाध्यक्ष सुधीर भोईर, सदस्य अंकित कडू रमाकांत पाटिल, सूर्यशेखर चिटीमले, आजरा मोमिन, नगमा अंसारी सिद्दीकी, वकील नारायण अय्यर, वकील किरण चेन्ने, वकील दीपक नाइक, वकील पंकज मंगेला, वकील अजय पाटिल, वकील विशाल भोईर, वकील सुनील टावरे, वकील सुरेश मते, वकील समीर पाटिल आदि वकील व पदाधिकारी मौजूद थे।
रिपोर्टर