आगामी लोकसभा 2024 चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करें - आयुक्त अजय वैद्य

भिवंडी।। आगामी लोकसभा 2024 चुनाव में शहर के मतदाताओं को निडर होकर अधिक से अधिक मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील पालिका प्रशासक एवं आयुक्त अजय वैद्य ने की है। इसके लिए पालिका प्रशासन ने जन जागृति अभियान की शुरूआत की है। 

भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान 2024 के तहत  09 मार्च 2024 को बी.एन.एन.महाविद्यालय में नेहरू युवा केंद्र, आधार सामाजिक संगठन और भिवंडी निज़ामपुर शहर महानगर पालिका की सहयोग से कालेज में छात्रों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया था।इसमें 120 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके अलावा 10 मार्च 2024 को भिवंडी शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर सहेली जायंट्स ग्रुप ऑफ भिवंडी,जी. एम.मोमिन महिला कॉलेज और भिवंडी पालिका प्रशासन के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 300 महिलाए एवं छात्राऐ सहभागी हुए थे।। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता पर नाट्य प्रस्तुत किया गया। निबंध प्रतियोगिताओं, अभिभावकों को पत्र लिखने के साथ-साथ भिवंडी निजामपुर शहर नगर निगम के माध्यमिक विद्यालयों और कॉलेजों में चुनाव साक्षरता मंचों से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रेरक के रूप में कार्य करने का आग्रह किया जा रहा है।जिन क्षेत्रों में पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में मतदान का प्रतिशत कम हुआ है, उन क्षेत्रों में नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर और मोहल्ला समिति की बैठकों के माध्यम से जन जागरूकता फैलाई जा रही है। आगामी दिनों में महिला मतदार, दिव्यांग मतदार, जेष्ठ नागरिक मतदान, तृतीय पंथी मतदार,देह विक्री करने वाली महिला मतदार,पॉवर लूम कारखाने में काम करने वाले मतदार आदि वंचित मतदारों के लिए की भागीदारी बढ़ाने के लिए विभिन्न जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। इस प्रकार की जानकारी 23 भिवंडी लोकसभा मतदार संघ के स्वीप नोडल अधिकारी तथा पालिका के अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके ने दी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट