परिवारवाद से नहीं हट पा रही है समाजवादी पार्टी -- किशन लाल

आजमगढ़ ।। आजमगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किशन लाल गौड़ ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी यूपी की 80 80 की 80 सीट जीत रही है ।                  

भाजपा के  क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का कहना है कि मोदी जी की गारंटी के बल पर लोकसभा 400 पर सेट जीत रही है क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का कहना है कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जी जान से लगा हुआ है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का कहना है कि भाजपा के प्रति जनता में काफी उत्साह है और निश्चित रूप से इसका फायदा पार्टी को मिलेगा। वहीं समाजवादी पार्टी पर शिकंजा करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कहे की  समाजवादी पार्टी परिवारवाद से नहीं हट पा रही है। पहले मुलायम सिंह यादव फिर अखिलेश यादव अब धर्मेन्द्र यादव। क्या सपा में कोई कार्यकर्ता नहीं बचा है जो चुनाव लड़ सके। जिले के कार्यकर्ताओं में इसको लेकर काफी आक्रोश है। आखिर कब तक सैफई परिवार की गुलामी यहां का सपा कार्यकर्ता करता रहेगा। भाजपा ने निरहुआ को प्रत्याशी बनाया है, जिसने अपनी पहचान अपने दम पर बनाई है। आजमगढ़ अपनी मेधा और अपनी प्रतिभा को पहचानने वाला जिला है ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट