निरहुआ ने दी पत्रकार को जान से मारने की धमकी

मुम्बई : भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार नें एक पत्रकार को जान से मारने की धमकी देकर आफत मोल ले ली है। पत्रकार द्वारा एफ आई आर दर्ज किये जाने से दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। फिलहाल दिनेश लाल यादव मुम्बई में नही हैं।

ईद के अवसर पर दिनेश लाल यादव की फ़िल्म बॉर्डर प्रदर्शित हुई जिसको यह बताया गया कि इसने कमाई में रेस-3 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। जिस पर पत्रकार शशिकांत सिंह ने फेसबुक पेज पर इस फ़िल्म का पूरा आंकड़ा पेश कर सब अफवाहों पर विराम लगा दिया। शशिकांत सिंह चैम्बर ऑफ फ़िल्म जर्नलिस्ट के सदस्य हैं। 
आंकड़ों से निरहुवा जल भून गया और उसने शशिकांत सिंह को फोन पर ही गाली गलौज की तथा मुंबई पहुचते ही टुकड़े टुकड़े कर डालने की धमकी दी। शशिकांत ने निरहुआ को अपना पक्ष देने को कहा लेकिन उसने शशिकांत की एक नही सुनी। इन सब धमकियों व गाली गलौज की रिकार्डिंग के आधार पर मुम्बई पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चैम्बर ऑफ फ़िल्म जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस घटना की निंदा व्यक्त किया है तथा मुम्बई पुलिस से सख्त से सख्त कार्यवाही करने का आहवाहन किया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट