
बसपा प्रत्याशी संतोष कुमार ने जनसंपर्क अभियान किया तेज
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Mar 27, 2024
- 260 views
कैमूर।। बसपा प्रत्याशी सासाराम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से संतोष कुमार ने जनसंपर्क अभियान में ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं से संवाद का भी कार्य किया। संतोष कुमार तिलौथू प्रखंड के विभिन्न गांव का दौरा किया और कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों से ग्रामीण क्षेत्र का विकास भारी पैमाने पर अवरूद्ध है। बसपा प्रदेश सचिव राम इकबाल राम ने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार किया और कहा कि केंद्र में बसपा की सरकार बनने पर सभी के हित में जनकल्याणकारी कार्य को अंजाम दिया जाएगा। राम इकबाल में सभी ग्रामीण क्षेत्रों में युवा प्रत्याशी संतोष कुमार को मजबूत करने पर प्रबल बल दिया। उन्होंने एनडीए एवं इंडिया गठबंधन की खामियों को उजागर करते हुए जनता को सतर्क रहने का संदेश भी दिया। उन्होंने एनडीए एवं इंडिया गठबंधन को एक सिक्के के दो पहलू करार दिया।
रिपोर्टर