पानी की कमी के खिलाफ पालिका मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन

भिवंडी।। बढ़ते तापमान के कारण भिवंडी पालिका के कई इलाकों में पानी की घोर किल्लत हो गई है। नागरिकों को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। पालिका मुख्यालय के नजदीक निज़ामपुर व कसाई वाडा में पानी की घोर किल्लत है। इन इलाकों की समस्या को देखते हुए लाल बावटा असंगठित कामगार यूनियन के नेता क्राॅ.डाॅ.विजय कांबले के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने खाली बर्तन और बाल्टियां लेकर के पालिका मुख्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। क्राॅ. डाॅ.विजय कांबले ने बताया की इस समय रमज़ान का महीना चल रहा है, मुस्लिम समुदाय के लोगों को पानी की सख्त जरूरत है। पालिका प्रशासन ने इस क्षेत्र में पानी की आपूर्ति करने में असमर्थ है। थकहार कर नागरिकों को यह कदम उठाना पड़ा है। जल आपूर्ति विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की अक्षमता है कि समय रहते हुए उचित उपाय योजना नहीं किया गया। आचार संहिता के बाद उग्र आन्दोलन किया जायेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट