रामपुर प्रखंड के निरबिसपुर गांव में पारंपरिक चैता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जिप  सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल को ग्रामीणों ने मुरेठा बांधकर किया सम्मानित


कैमूर ।। रामपुर प्रखंड के निरबिसपुर गांव में फाग के मदमस्त महीने में कैमूर जिला पार्षद सदस्य विकास सिंह को ग्रामीणों ने मुरेठा बांधकर सम्मानित किया। फागुन मास समाप्त के दौर के बाद चैत महीना में चैता गीतों का पारंपरिक आनंद का लुफ्त उठाया। चैता प्रोग्राम में दूर दराज एवं आसपास के सैकड़ो ग्रामीणों ने पहुंचकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाने का कार्य किया। जिला पार्षद विकास सिंह ने कहा की निरबिसपुर गांव में लंबे वर्षों से चैता का प्रोग्राम होते रहा है। उन्होंने कहा कि पारम्परिक चैता आरंभ होने से अपने बुजुर्गों की इतिहास याद आता है। उक्त अवसर पर डबलू तिवारी, आनंद कुमार दिनकर, सुरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने चैता का आनंद उठाया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट