भिवंडी में पॉवर लूम कारखाना की इमारत ढहा तीन मजदूर दबें

जख्मी अवस्था में नागरिकों ने मजदूरों को बाहर निकाला

सरकारी अस्पताल में चल रहा इलाज़ हालात चिंताजनक 

भिवंडी।। भिवंडी पालिका प्रशासन की लापरवाही से धोखादायक इमारत में पॉवर लूम कारखाना चलाऐ जाने से आज सुबह कारखाने की चारो दीवार व सीमेंट का पतरा गिरने से तीन मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हुए है। हालांकि बरसात के पहले यह कारखाना गिरना व मजदूरों की जख्मी होना पालिका प्रशासन की धोखादायक इमारतों के कार्रवाई संबंधी प्रश्न चिंह निर्माण करता है। प्रभाग समिति क्रमांक दो के नागांव -1 के अंर्तगत रहेमान कंपाउड के मकान नंबर 2450 नागांव -1 में शब्बू शेख नामक कपड़ा व्यवसायी का दो पॉवर लूम कारखाने अचानक भर भराकर गिर पड़े है। जिसमें तीन मजदूर आर्वेद, समशाह आलम, मोहम्मद कलाम गंभीर रूप से जख्मी हुए है। जिनका उपचार सरकारी अस्पताल में चल रहा है। 

        शहर व ग्रामीण परिसर में लाखों की संख्या में पॉवर लूम कारखाने (फैक्ट्रियां) अवैध रूप से निर्माण कर इन कारखानों में पॉवर लूम मशीनों से कच्चा कपड़ा तैयार किया जाता है। कारखान में लगी मशीनरी में कंपन होने से कारखाने की दीवारें बहुत जल्द ही कमजोर हो जाती है। इसके बावजूद कारखाने संचालित रहते है। जिसके कारण कुछ ना कुछ हादसे के दावत देते रहते है। पालिका प्रशासन के अधिकारियों की लापरवाही से यहां के रहिवासी बहुंमजली इमारतों के तल मंजिलें में भी पॉवर लूम कारखाने चलाऐ जाते है। जिलानी बिल्डिंग के नीचे भी पॉवर लूम कारखाना चलाया जाता है। जिसके कारण इमारत कमजोर हो चुकी थी। इस हादसे में 40. लोगों की मौंत हुई थी। जिसमें कई नाबालिग बच्चों का भी समावेश था। 

        प्राप्त जानकारी के अनुसार पालिका के प्रभाग समिति क्रमांक दो अंर्तगत रहेमान कंपाउड के मकान नंबर 2450 नागांव -1 में शब्बू शेख नामक कपड़ा व्यवसायी का दो पॉवर लूम कारखाना है। इन दोनों कारखानों में 40 जोड़ी मशीनें 24 घंटे संचालित रहती है। पालिका प्रशासन ने इन दोनों कारखानों को धोखादायक घोषित किया था। लेकिन बिजली कनेक्शन को खंडित नहीं किये जाने से कारखाना चालू था। जिसका फायदा उठाते हुए कारखाना मालिक शेख ने अपनी फैक्ट्री चालू रखा था। आज सुबह फैक्ट्री की चारो दीवारें और छत पर लगे लोहे का एंगल व सीमेंट पतरा अचानक भर भराकर गिर पड़ा। कारखाने में कुल 8 मजदूर काम कर रहे थे। रमजान का महीना होने के कारण पांच मजदूर सुबह नाश्ता करने के लिए फैक्ट्री से बाहर गए थे। जिसके कारण इस हादसे में फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर आर्वेद, समशाह आलम, मोहम्मद कलाम कुल तीन मजदूर दब गये। स्थानीय लोगों ने भिवंडी फायर ब्रिगेड कर्मियों की मदद से मलबे में दबे घायल मजदूरों को बाहर निकाला और इलाज के लिए भिवंडी उपजिला अस्पताल में भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही शांतिनगर पुलिस, मनपा आपातकालीन विभाग मौके पर पहुंची है। प्रभाग समिति क्रमांक 2 के सहायक आयुक्त सुधीर गुरव ने बताया यह संपत्ति खतरनाक व धोखादायक थी। मनपा प्रशासन ने 18 अप्रैल 2023 को संपत्ति की संरचनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के कारखाना मालिक को नोटिस जारी किया था।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट