
पुरानी जींस कंपनी के गोदाम में भीषण आग
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Apr 25, 2024
- 252 views
भिवंडी।। भिवंडी शहर के नवी बस्ती परिसर स्थित नेहरूनगर के एक पुराने जींस गोदाम में भीषण आग लगने की घटना घटित है। इस अग्निकांड में लाखों रूपये का माल जलकर राख हो गया। आग कैसे लगी इसकी अभी जानकारी नहीं प्राप्त हुई है। शुरुआती जांच में पता चला की शार्ट सर्किट के वजह से आग लगी हुई है। आग लगने की जानकारी मिलने पर भिवंडी पालिका की तीन दमकल गाडियां घटना स्थल पर पहुंच कर कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया है। घनी आबादी में इतना बड़ी गोदाम कैसे बनी यहां जांच का विषय है। फिलहाल इस अग्नि से किसी जानमाल का नुकसान नही है। घटना स्थल पर स्थानीय पुलिस पहुँचकर पंचनामा करने का काम शुरू किया है।
रिपोर्टर