
भिवंडी लोकसभा सीट पर 5 बजे तक 48.89 प्रतिशत मतदान
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- May 20, 2024
- 312 views
भिवंडी।। भिवंडी लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 6 विधानसभा क्षेत्रों में शाम 5 बजे तक औसतन 48.89 प्रतिशत मतदान हुआ है।ठाणे जिले के 23 भिवंडी निर्वाचन क्षेत्रों का निर्वाचन क्षेत्रवार प्रतिशत इस प्रकार है----
134 भिवंडी ग्रामीण - 58.00 प्रतिशत
135 शाहपुर - 50.99 प्रतिशत
136 भिवंडी पश्चिम - 47.80 प्रतिशत
137 भिवंडी पूर्व - 43.37 प्रतिशत
138 कल्याण पश्चिम -43.00 प्रतिशत
139 मुरबाद - 51.18 प्रतिशत
चुनाव अधिकारी ने बताया आंकड़े अनुमानित हैं और अंतिम आंकड़े मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपलब्ध होंगे।
रिपोर्टर