सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

भिवंडी। शहर व ग्रामीण की सड़कें जानलेवा साबित हो रही है। इन सड़कों पर दररोज दुर्घटनाऐ होने से लोगों को बिना कारण ही अपनी जान गवानी पड़ती है। मुंबई नासिक हाइवे पर स्थित मानकोली उड़ान पुल के पहले इंडियन पेट्रोल पंप के सामने कल सुबह सात बजे के करीब अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को कुचल देने की घटना घटित हुई है। मृतक युवक की पहचान तन्यम राजेश चव्हाण के रूप में हुई है। वह अशोक नगर के प्रभु कूंज बिल्डिंग नंबर 23 में रहता था। वह अपनी वर्गमैन मोटरसाइकिल क्रमांक एम.एच. 04 एल एल 5500 से भिवंडी स्थित अपने घर आ रहा था।मानकोली उड़ान पुल के पहले अक्षात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसके कारण उसके सिर गंभीर रूप से चोटिल हुआ था। जिसके कारण उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई है। मृतक के पिता राजेश सदानंद चव्हाण ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ नारपोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 304(अ),279 सहित मोटर वाहना कायदा कलम 184,134 ( अ) ( ब) के तहत केस दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक कर्णवर पाटिल कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट