
लालगंज लोकसभा क्षेत्र के खरेवां सरायमीर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की हुई जनसभा
- श्याम नारायण मौर्य, संवाददाता आजमगढ़
- May 21, 2024
- 100 views
आजमगढ़। जिले में मंगलवार को लालगंज लोकसभा क्षेत्र के खरेवां में अखिलेश यादव की सभा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। जैसे ही अखिलेश अपना संबोधन शुरू करने के लिए उठे कार्यकर्ता जोश में आ गए, जिससे कुछ देर के लिए भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को संभाला। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा कुछ लोगों पर डंडा चलाने की भी बात सामने आ रही है। जिले के खरेवां सरायमीर में हुई जनसभा में अखिलेश यादव ने कहाकि भाजपा की सरकार 10 वर्षों से देश में लूट की छूट के साथ जमी हुई है और इतना लूटा कि उसी से वैक्सीन लगवा दी। आज वैक्सीन से खतरा पैदा हो गया है। क्या वैक्सीन लगवाने भाजपा को वोट देंगे? सुना है कि जबसे वैक्सीन का खतरा पैदा हुआ है। भाजपा के लोग बाबा साहेब के संविधान से भी बड़े हैं। भाजपा का 400 का नारा है। आप लोग पढ़े-पढ़े लिखे हैं। यह नारा इन्होंने इसलिए दिया कि लोकसभा में 543 सीटें हैं। इस बार जनता इन्हें 400 हार का हार पहना रही है। इस बार जनता इन्हें 140 सीटें देगी। इस सरकार में किसानों को डीएपी तभी मिली जब जबरदस्ती नैनो यूरिया खरीदना पड़ा। चार जून के बाद मंत्रिमंडल तो बनेगा ही लेकिन चार जून के बाद यह हमार मीडिया मंडल भी बदल जाएगा। हमारे आपके खुशियों के दिन आएंगे। 25 मई को आजमगढ़ इतिहास बदलेगा। नौजवान जानते होंगे कि इनकी सरकार में हर पेपर लीक हो गया। परीक्षा रद करनी पड़ी। नौजवान कितनी तैयारी करके गए होंगे। जब परीक्षा देने गए तो पेपर लीक हो गया।
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में सिर्फ एक सीट पर भाजपा लड़ाई में है, बाकी सीट पर जनता उनका सफाया कर देगी। सपा प्रमुख यादव ने लालगंज लोकसभा क्षेत्र में पार्टी के उम्मीदवार दरोगा प्रसाद सरोज के समर्थन में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, इस बार भाजपा के लोगों ने जो अंकगणित बनाया है, उसे विफल करने का मन उत्तर प्रदेश की जनता ने बना लिया है। बिना नाम लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को क्योटो बताते हुए सपा प्रमुख ने कहा, अभी जो आंकड़े तथा सूचना सामने आ रही है, उसके अनुसार भाजपा केवल एक सीट पर लड़ाई में है, वो क्योटो है और बाकी सब भाजपा हार चुकी है।
रिपोर्टर