संवेदनशील भूस्खलन वाले क्षेत्रों में आपदा से बचाव के लिए पालिका की नोटिस

◾पहाड़ी व पहाड़ी के तलहटी में बने मकानों को खाली करने के लिए नोटिस

भिवंडी। भिवंडी पालिका परिसीमा अंर्तगत अनेक क्षेत्र के पहाड़ियों पर लोगों ने अपनी  बस्तियां बना ली है। पहाड़ के तलहटी व पहाड़ी पर बने मकानों के कारण बरसात के समय भूस्खलन की संभावना बढ़ जाती है। जिसके कारण जीवित व वित्तीय हानि होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। जिससे देखते हुए पालिका के प्रशासक एवं आयुक्त अजय वैध प्रभाग समितियों के सहायक आयुक्तो को अपने -अपने क्षेत्रों के पहाड़ी व उसके तलहटी में बनें मकानों का निरीक्षण करने व बरसात के पूर्व खाली करवाने, रहिवासियों को विस्थापन करने के लिए निर्देश दिये है। इसी क्रम में प्रभाग समिति क्रमांक दो के सहायक आयुक्त सुधीर गुरूव के मार्गदर्शन में झोपड़ा विभाग के क्लर्क राजेन्द्र गायकवाड़,शरद भवार,बसंत भोईर तथा आपदा प्रबंधन की टीम से साथ निरीक्षण किया और नेहरू नगर,नवी बस्ती, रहमतपुरा,आजादनगर आदि भागों के पहाड़ी व पहाड़ी के तलहटी में बनें लगभग 550 मकान मालिकों को भूस्खलन की चेतावनी देते हुए मकानों को खाली करने के लिए नोटिस दिया है। सहायक आयुक्त सुधीर गुरूव ने बताया कि अधिकांश मकानों को खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है। कई क्षेत्रों में भूस्खलन की प्रबल संभावना है। इसके पूर्व सुरक्षा की दृष्टि से मकान खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। हलांकि इस कार्रवाई से पहाड़ी व पहाड़ी के तलहटी में बने मकानों में रहने वाले में हड़कंप मचा हुआ है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट