
भाजपा पदाधिकारियों ने नाला सफाई कार्य का लिया जायजा
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- May 30, 2024
- 343 views
भिवंडी। मानसून का मौसम नजदीक होने के बावजूद भी भिवंडी महानगर पालिका क्षेत्र में नालों की सफाई का काम काफी धीमी गति से चल रहा है। ऐसे में मानसून के मौसम में निचले इलाकों में पानी घुसने की संभावना ज्यादा है। जिसे देखते हुए भिवंडी शहर भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष व वरिष्ठ नगरसेवक संतोष शेट्टी ने प्रभाग समिति क्रमांक तीन अंर्तगत चल रहे नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया तथा पालिका कर्मचारी व ठेकेदार को दो दिनों के भीतर कचरा हटाने के लिए निर्देश दिया है अन्यथा बारिश होने पर पुनः कचरा नाली में चला जायेग।। संतोष शेट्टी ने कहा है कि लोगों को नाला सफाई पर भी ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि पालिका में जन प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से प्रशासक के क्रियाकलाप पर ध्यान देने वाला कोई नहीं है।
रिपोर्टर