सेल्समेन ने कंपनी को लगाया लाखों का चूना

भिवंडी। तालुका के काल्हेर स्थित ट्रिम सोलुशन नामक कंपनी में सेल्समेन के रूप में काम करने वाले एक व्यक्ति ने कंपनी को‌ लाखों रूपये का चूना लगाने की घटना घटित हुई है। गारमेंट व्यवसायी अमित सुभाष गांधी की शिकायत पर पूर्णा गांव के रहने वाले सेल्समेन दिनेश नारवारिया (24) के खिलाफ नारपोली पुलिस ने आईपीसी की धारा 408 के तहत केस दर्ज कर लिया है।। किन्तु अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

पुलिस के मुताबिक दिनेश नारवारिया ट्रिम सोल्युशन कंपनी में सेल्समेन की नौकरी कर रहा था। अप्रेल महीने कंपनी का एकाउंट बंद होने का बहाना बताकर ग्राहकों से अपने गुगल पें नंबर पर कुल 1,39,095 रूपये पेमेंट करवा लिया। जिसे कंपनी के बैक खाते में जमा नही किया। इसी तरह ग्राहक को देने का बहाना कर 20 हजार कीमत के धागा के कोम को भी अपहृत कर लिया।जिसकी शिकायत कंपनी के मालिक गांधी ने नारपोली पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया है। नारपोली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक संतोष शिंदे कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट