संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, मायके पक्ष को जानकारी दिए बगैर शव का किया दाह संस्कार

 मायके पक्ष का आरोप हत्या कर साक्ष्य मिटाने की कि गई कोशिश

संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

चैनपुर(कैमूर)-- थाना क्षेत्र के सिरबीट गांव में संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत, ससुराल पक्ष वाले के द्वारा किया गया अंतिम संस्कार। मायके पक्ष का आरोप ससुराल पक्ष के द्वारा हत्या कर साक्ष्य मिटाने की, की गई कोशिश। चैनपुर प्रभारी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि थाना क्षेत्र के सिरबीट गांव में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गया, ससुराल पक्ष वालों द्वारा मैं के पक्ष और प्रशासन को बिना सूचित किये शव का अंतिम दास संस्कार की कर दिया गया। महिला के मायके पक्ष वालों द्वारा आरोप लगाया गया है, कि महिला को ससुराल पक्ष के द्वारा हत्या कर साक्ष्य मिटाने का कोशिश किया गया है। मृतक रिंकू देवी पिता मंजू गोंड ग्राम बैरी थाना चांद निवासी ने बताया की ससुराल पक्ष के, ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिला की आपके बेटी का हत्या करके लाश को जला दिया गया है।  जानकारी मिलते ही घर में चीख पुकार मच गया। जहां तत्काल पहुंचकर देखा तो मामला सत्य है। मंजू गोंड द्वारा महिला के पति राहुल गोंड पिता सुदामा गोंड समेत परिवार के तीन और लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है। प्रशासन द्वारा  त्वतरित कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज कर मृतक के पति को गिरफ्तार किया गया, अनुसंधान जारी है। साथ ही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी किया जा रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट